सावन महोत्सव में गीतों पर झूमी महिलायें




हरी साड़ियां पहन खूब लगाए ठुमके

एक दूसरे को दी सावन की बधाई

राजधानी पटना में साथियां ग्रुप की ओर से भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सावन महोत्सव का में महिलाओं के बीच सावन को लेकर उत्साह देखते ही बन रह था.सभी महिलाएँ हरी साड़ी,हाथों में मेहंदी लगाकर सभी बला की खुबसूरत लग रही थी. महिलाओं के बीच सिंगर अरविंग मधुर के गाने ने ऐसा समा बांधा कि सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया.

रिमझिम गिरे सावन,सावन के झूले पर है, तुम चले आओ चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा जैसे गाने पर महिलाओं ने नृत्य पेश किये.सावन महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य आयोजक नूतन सिन्हा मुख्य अतिथि शीला सिन्हा, कल्याणी चौधरी, वार्ड पार्षद अंजू सिंह, रजनी सिन्हा, सुनीता साहू,शालिनी सिन्हा समेत कई महिलाएं उपस्थित थी.

रवीन्द्र भारती

By pnc

Related Post