पटना रांची वन्दे भारत की उद्घाटन डेट फाइनल

पटना और रांची के मध्य वंदे भारत ट्रेन का परिचालन

दिनांक 27.06.2023 को रांची से चलेगी उद्घाटन स्पेशल के रूप में
दिनांक 28.06.2023 से पटना एवं रांची से किया जायेगा नियमित परिचालन




हाजीपुर।। बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. आखिरकार पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल और उद्घाटन तिथि तय हो गई है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और रांची के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिनांक 27.06.2023 को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा तथा दिनांक 28.06.2023 से गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी .

दिनांक 27.06.2023 को गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10़.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

सीपीआरओ ने कहा कि दिनांक 28.06.2023 से गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी .

वापसी में, दिनांक 28.06.2023 से गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी .

pncb

By dnv md

Related Post