किसने किया आतंकियों को सम्मान जनक ‘जी’ का संबोधन ?

By om prakash pandey Mar 12, 2019


देश की जनता से माफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष : भाजयुमो

आरा, 12 मार्च. देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को राहुल गांधी द्वारा सम्मानजनक सम्बोधन के बाद राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गया है.




कांग्रेस अध्यक्ष के इस हरकत के बाद भाजयुमो ने मोर्चा खोलते हुए सावर्जनिक माफी मांगने के लिए कहा है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के भोजपुर जिला प्रवक्ता कुमार विवेक ने कहा कि राहुल गांधी के मन में आतंकियों के लिए जो सम्मान है वह इनके नियत और चरित्र को साफ-साफ दर्शाता है.

विवेक के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक आतंकी संगठन के सरगना को “मसूद अजहर जी” संबोधित किया है. इसके पूर्व भी कांग्रेस अध्यक्ष ने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी हाफिज सईद को “हाफिज सईद साहब”, संसद भवन हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को “अफजल गुरु जी” कह कर सम्बोधित किया है. आतंकियों के इतना सम्मानजनक शब्दो का सम्बोधन इनके आंतक प्रेम को साफ दिखाता है. यह सम्बोधन इनके नियत और चरित्र को स्पष्ट करता है कि कांग्रेस सिर्फ देशभक्ति का चोला ओढ़ कर बैठी है. भाजयुमो ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को अपने इस कुकृत्य के लिए पुरे भारत के आवाम से माफ़ी मांगना चाहिए. जिला प्रवक्ता के साथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शक्रवार , जिला महामंत्री संजय तिवारी,अजय यादव,जिला उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, मंत्री नवीन कुमार,जन्मेजय, विपुल,आदित्य, हर्षित, IT सेल प्रमुख सुमित, कमल क्लब सयोजक धीरज सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

Related Post