डॉ अब्दुल कलाम का स्वभाव नम्रता,व्यवहारिकता से परिपूर्ण है : डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी




आरा में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की धूमधाम से मनाई गई 92 वीं जयन्ती

गांव गरीब चेतना मंच आरा,भोजपुर ने किया कार्यक्रम का आयोजन

आरा: स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गांव गरीब चेतना मंच आरा,भोजपुर संयोजक सह जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए, पी, जे अब्दुल कलाम की  जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

 

मंच के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम आज़ाद भारत के 11 वें राष्ट्रपति रहें हैं और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भी देश को एक शक्तिशाली पूर्ण विकसित परमाणु देश घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम का स्वभाव नम्रता,व्यवहारिकता से परिपूर्ण और विशिष्ट वैज्ञानिक प्रतिभा  होने के नाते ‘लोकप्रिय मिसाइल मैन’ की संज्ञा देने के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में उनकी भूमिका ऐतिहासिक सराहनीय और वर्तमान में नव जवान,छात्र,छात्राओं,किसान,मजदूर एवम् मेहनत कश मजदूरों के लिए प्रेरणा श्रोत है.

डॉक्टर नरेश प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व, कृतित्व, पठन पाठन और अर्थ विहीन, संसाधन विहीन महामानव का इच्छा शक्ति और उनके जीवन संघर्ष हमारे देश के शिखर तक पहुंचना भावी पीढ़ी को सबक लेना चाहिए तथा देश हित में आजीवन लोकतंत्र के लिए  प्रासंगिक है. माल्यार्पण कार्यक्रम के प्रमुख रूप से साथी शिव शंकर प्रसाद चंद्रवंशी विनोद कुमार, मो अब्दुल हमीद पप्पू चौधरी,मनीष कुमार,रोहित कुमार,विकास कुमार,दिलीप कुमार, संजीव कुमार,रमेश कुमार,तरुण देव,सूरज कुमार चंद्रवंशी,मृत्युंजय गुप्ता,सूरज कुमार ,छात्र शिशु पाल ,सिद्धू ने भाग लिया.

आरा ,ओपी पाण्डेय

By pnc

Related Post