संस्कृतिकर्मी अरुण सहाय का निधन, कलाकारों में शोक की लहर




ब्रजनंदन सहाय ‘ब्रजवल्लभ’ के पुत्र अरुण सहाय का निधन

कई नाट्य प्रस्तुतियों में संगीत दिया

आरा में उनकी कमी हमेशा खलेगी : सुशील

आरा शहर के चर्चित संस्कृतिकर्मी ,नाल और तबला वादक, अपने जमाने के अच्छे फुटबॉलर,अरुण सहाय, शिवगंज निवासी,आरा का आज दोपहर 1 बजे हार्टफेल होने से निधन हो गया. वे लगभग 74 वर्ष के थे.आरा रंगमंच की ओर से उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी गई. शहर के हर गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले अरुण सहाय गीतकार भी थे, साथ ही गीतों को धुन भी तैयार करते थे. किसी भी संस्था से काम करने की प्रेरणा आज के दौर के रंगकर्मियों को दे कर गये हैं.

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पवन श्रीवास्तव , रंगकर्मी अशोक मानव ,चंद्रभूषण पाण्डेय ,ओपी पाण्डेय ,पत्रकार शमशाद प्रेम ने भी अरुण सहाय के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अरुण सहाय देश के चर्चित कवि गद्यकार ब्रजनंदन सहाय ‘ब्रजवल्लभ’ के पुत्र थे.

PNCDESK

By pnc

Related Post