चित्रगुप्त पूजा हर कलमजीवी की पूजा है :आर के सिन्हा




पटना के पूजा पंडालों में जाकर की भगवान चित्रगुप्त की आराधना
ऋतुराज सिन्हा ने पूजा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

पटना ;भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना के अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में चित्रगुप्त भगवान की पूजा की. इस अवसर पर उन्होंने देश और बिहार के लोगों के लिए खुशहाली की कामना की.इसके बाद पूर्व सांसद आर . के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ने शहर के विभिन्न मंदिर में जाकर पूजा व आराधना की और समस्त बिहार वासियों को चित्रगुप्त पूजा ,भाई दूज की शुभकामना दी.


आर के सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा ने सर्वप्रथम अपने अन्नपूर्णा स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की.पूजा कराने हेतु हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा जी ने इसे संपन्न कराया ,इसके उपरांत पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर , खगोल अनिसाबाद, वेउर, महावीर नगर , गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़, अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर, सैदपुर , कदमकुआं , दरियापुर , लोहानीपुर, बांकीपुर,बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा पंडालों पर जाकर दर्शन किया.

आर के सिन्हा ने पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर, नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की. इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशो का स्वयं स्वागत किया आप सभी इससे अवगत होंगे की भारत में भगवान चित्रगुप्त जी के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसके प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष भी आर के सिन्हा है. इस बार पटना में लगभग 77पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमायों स्थापित की गई है जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा .इस मौके पर आर के सिन्हा के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ,रणवीर,अभिषेक बिन्नी,सतीश राजू ,आनंद,संजय राय,सोनू ,राजीव रंजन रहे.

PNCDESK

By pnc

Related Post