जाति गणना के आंकड़े जारी

By dnv md Oct 2, 2023 #Caste Census

पटना।। बड़ी खबर इस वक्त बिहार से आ रही है जहां गांधी जयंती के मौके पर बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं.

बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए




बिहार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने आज जाति आधारित सर्वे के बहुचर्चित आंकड़े जारी किए हैं आंकड़ों के मुताबिक बिहार में सवर्णों की आबादी 15.52% है जिसमें सबसे ज्यादा ब्राह्मण 3.66% हैं. इसके अलावा यादव 14%, मुसहर 3% जबकि कुर्मी 2.87% हैं.
राज्य में 82% हिन्दू, 17.7% मुसलमान और बाकी अन्य धर्म के लोग
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 36%, पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 27%
अनुसूचित जाति की जनसंख्या 19% जबकि सामान्य जाति 15%.

देखिए महत्वपूर्ण आंकड़े

हिन्दू 81.9986%
मुस्लिम 17.7088%
ईसाई 0.0576%
हिन्दू में जाति
यादव 14.2666%
कुर्मी 2.8785
कुशवाहा 4.2120%
ब्राह्मण 3.6575%
बनिया 2.3155%
भूमिहार 2.8683%
राजपूत 3.4505%
मुसहर 3.0872%

215 जातियों का आंकड़ा जारी किया गया है.

पिछड़ा वर्ग (3,54,63,936) 27.1286%

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (4,70,80,514) 36.0148%

अनुसूचित जाति (2,56,89,820) 19.6518%

अनुसूचित जनजाति (21,99,361) 1.6824%

अनारक्षित (2,02,91,679) 15.5224%

कुल 13,07,25,310

pncb

By dnv md

Related Post