क्या कहता है आज का इतिहास

By pnc Dec 27, 2016

भारत और विश्व इतिहास में 27 दिसम्बर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार है-

1797….उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म।




1861…कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

1911….भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1934….पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1939….तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1945….29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।

1960….फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1961….बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1972….उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1975….झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979….सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया।

1985….यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

2007….पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलभपडी में हत्या ।

2013….हिंदी फिल्म जगत के महान अभिनेता फारुक शेख का निधन।

By pnc

Related Post