प्रदेश विधि प्रकोष्ठ लोजपा (रा.) अमित किशोर सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से की मुलाक़ात




विधि प्रकोष्ठ से जुड़े मांग को बिहार फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित कराने का  दिया प्रस्ताव

विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित कराने की सहमति मिली

प्रदेश विधि प्रकोष्ठ लोजपा (रा.) के पदाधिकारीगण, प्रदेश अध्यक्ष  अमित किशोर सिन्हा के अगुआई में न्यायपालिका से सम्बंधित कुछ प्रमुख मुद्दे को लोजपा (रा.) के बिहार फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित कराने का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान जी के समक्ष रखा. उन्होने प्रमुख मुद्दे को ध्यानपुर्वक पढ़ा और इसे विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित कराने की सहमति देने के साथ – साथ पदाधिकारीगणों को पार्टी को मजबूत करने को कुछ दिशा निर्देश भी दिया.

इस मौके पर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय, राधा रमन, राकेश कुमार तिवारी, प्रदेश महासचिव साधना सिन्हा, प्रदेश सचिव मनोरंजन भारती, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, सविता रानी श्रीवास्तव, शोभा कुमारी, श्रीमती शोभा सिन्हा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रंजन सत्यार्थी उर्फ रवि पटेल उपस्थित थे.

PNCDESK

By pnc

Related Post