आरा रंगमंच ने मनाई होली ,पारम्परिक फाग का हुआ गायन




लोगों से परम्परागत होली मनाने की अपील

आरा रंगमंच के तरफ से देर रात तक कुँवर सिंह,स्टेडियम, गेट पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें शहर के कलाकारों ने शिरकत कर कर जम के होली खेली.इस होली मिलन के मुख्य अथिति आरा रंगमंच के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,जमीर कोठी विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद मो जाकिर हुसैन, रेलवे यूनियन के नेता मनोज पांडे संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। इस होली मिलन की खशियत रही कि नुक्कड़ पर रंगमंच की महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी रही. महिलाओं और लड़कियों ने खुल के नाच-गा कर होली का उत्सव मनाया.इस होली उत्सव के माध्यम से समाज को आरा रंगमंच ने अश्लील मुक्त के साथ अपनी परम्परागत होली मनाएं.

प्रमुख कलाकारों में बसन्त  बहार, श्याम शर्मिला, मनोज मीत, बिक्कू राज, संतोष पांडे, ढोलक पर निराला जी, तबला पर फूली जी, बैंजो पर बिकु राज थे। उपस्थित प्रमुख लोगों के वार्ड पतिनिधि बम ओझा, मनोज श्रीवास्तव, साहेब लाल यादव, मो सरफराज अहमद,डॉ पंकज भट्ट,डॉ अनिल सिंह, अनिल कुमार(दीपू ) संजय पाल, मो डैजी खां सुधीर शर्मा, लक्षण पांडे,श्रीधर शर्मा, गुलशन, आरती जी, वर्षा खान,उषा पांडे,उत्तम कुमारी, निशा कुमारी, धर्मशीला देवी प्रमुख थे .

PNCDESK

By pnc

Related Post