बाढ़ प्रभावित जिलों में क्षतिग्रस्त पुलों का निर्माण शीघ्र करने का निर्देश

बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण के लिए 377.80 करोड़ की मंजूरी : नंद किशोर
बाढ़ प्रभावित 10 जिलों में क्षतिग्रस्त 51 पुलों का निर्माण शीघ्र करने का निर्देश 
सीमांचल के अररिया, किशनगंज, पूर्णियाँ में बनेंगे 32 क्षतिग्रस्त पुल
नन्द किशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री

पटना । बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने पिछले बाढ़ में क्षतिग्रस्त पथों और पुलों के अविलम्ब निर्माण का निदेश दिया है। बाढ़ की चपेट में आये 10 जिलों के क्षतिग्रस्त 51 पुलों के निर्माण के लिए विभाग ने 377.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

श्री यादव ने आज यहाँ बताया कि इस साल आई प्रलयंकारी बाढ़ के कारण सीमांचल में पथों व पुल-पुलियों को भारी क्षति पहुँची। विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सामान्य किया गया। सीमांचल के किशनगंज, अररिया और पूर्णियाँ मे क्षतिग्रस्त पथों में कुल 32 पुलों के निर्माण पर 244.50 करोड़ की लागत आयेगी। इसके अलावा सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पुर्वी और पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा तथा मुजफ्फरपुर में भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों में पुल के निर्माण का आदेश दिया गया है।




Road Development Vision 2020

बाढ़ के कारण पुलों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से स्वीकृत राशि का विस्तृत विवरण देते हुए श्री यादव ने बताया कि सहरसा जिले में 5 पुलों के लिए 18.40 करोड़, सुपौल में 4 पुलों के लिए 20.09 करोड़, किशनगंज जिले में 5 पुलों के लिए 32.81 करोड़, मधेपुरा में 2 पुल के लिए 9.02 करोड़, दरभंगा में 3 पुलों के लिए 29.30 करोड़, पूर्णियाँ में 13 पुल के लिए 142.19 करोड़, अररिया जिले में 14 पुल के लिए 69.50 करोड़, पुर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले में 4 पुलों के लिए 39.36 करोड़, पश्चिम चम्पारण (बेतिया) और मुजफ्फरपुर में 1-1 पुल के निर्माण के लिए क्रमशः 11.25 और 05.88 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

By Nikhil

Related Post