आज का राशिफल (17/12/2017)

By Nikhil Dec 17, 2017 #Aaj ka Rashifal
दिनांक  -: 17/12/2017, रविवार
पौष , कृष्ण पक्ष

सूर्योदय ———–०६:२९
सूर्यास्त ——– -१७:०२
हिन्दु सूर्योदय ——-०६:३३
हिन्दु सूर्यास्त ——–१६:५८
चन्द्रोदय ————३०:१३+
चन्द्रास्त————-१६:३२
सूर्य राशि ————धनु
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य नक्षत्र: मूल

द्रिक अयन: दक्षिणायण
द्रिक ऋतु: हेमन्त
वैदिक अयन: दक्षिणायण
वैदिक ऋतु: हेमन्त




शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी
चन्द्रमास: मार्गशीर्ष – अमांत
विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण

पौष – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: चतुर्दशी – ०९:२९ तक

नक्षत्र: ज्येष्ठा – पूर्ण रात्रि तक
योग: शूल – २७:०१+ तक
प्रथम करण: शकुनि – ०९:२९ तक
द्वितीय करण: चतुष्पाद – २२:४३ तक

अशुभ समय
दूमुहूर्त: १५:३४ – १६:१६
वर्ज्य: १०:३० – १२:१७
२९:२०+ – ३१:०७+
राहुकाल: १५:३९ – १६:५८
गुलिक काल: १४:२१ – १५:३९
यमगण्ड: ११:४५ – १३:०३

शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त: ११:२४ – १२:०६
अमृत काल: २१:१५ – २३:०३

दैनिक राशिफल

राशिफल
Mesh Rashifal मेष
आज शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें।
Vrishabha Rashifal वृष
 आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।
Mithun Rashifal मिथुन
 आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
Kark Rashifal कर्क

आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। सबसे सही रास्ता तो यही है कि आप बातचतीत से ही बात को हल करने का प्रयास करें।

सिंह दैनिक राशिफल सिंह
 आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। इसलिए ई-मेल जरूर देखें।
Kanya Rashifal कन्या

आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनको शायद आपके साथ और मार्गदर्शन की जरूरत है। आपका फर्ज है कि आप उनको सही रास्ता दिखाएं।

आज का पञ्चाङ्ग एवं राशिफल

तुला दैनिक राशिफल तुला

आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। उनके इरादे पर संदेह ना करें। वो निस्वार्थ भाव से ही आपको सलाह देंगे।

Vrishchik Rashifal वृश्चिक

अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है।

Dhanu Rashifal धनु

आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

Makar Rashifal मकर

अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।

 Kumbh Rashifal कुंभ

किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।

Meen Rashifal मीन
 आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।

By Nikhil

Related Post